सशस्त्र उग्रवादियों ने पश्चिमी नाइजीरिया में दो गांवों पर हमलों में कम से कम 162 लोगों की नृशंस हत्या करके सनसनी फैला दी है। बुधवार को एक कानून निर्माता ने कहा कि यह नाइजीरिया के गांवों पर हाल के महीनों में सबसे घातक हमलों में से एक है। क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले संसद सदस्य मोहम्मद ओमार बियो ने कहा कि ये हमले मंगलवार शाम को क्वारा राज्य के वोरो और नुकु गांवों को निशाना बनाकर किए गए। उन्होंने बताया कि हमले इस्लामिक स्टेट समूह से संबद्ध लकुरावा नामक सशस्त्र समूह ने ये हमले किए हैं।
भीषण नरसंहार के बाद गांवों में लाशें बिछी देखकर हर किसी के दिल में गहरा खौफ बैठ गया है। इन हमलों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। क्वारा राज्य में रेड क्रॉस के सचिव आयोडेजी इमैनुएल बाबाओमो ने कहा कि संगठन उन समुदायों तक नहीं पहुंच पाया है, जहां “स्कोरों की संख्या में लोग मारे गए” क्योंकि वे दूरदराज के इलाके में हैं। घटनास्थल राज्य की राजधानी से लगभग आठ घंटे दूर और नाइजीरिया की बेनिन सीमा के पास है। स्थानीय टेलीविजन पर घटनास्थल से फुटेज में जमीन पर खून में लथपथ लाशें दिखाई दे रही हैं, जिनमें से कुछ के हाथ बंधे हुए थे, साथ ही जलती हुई घरें भी हैं।
#Nigeria #Massacre #BreakingNews #WorldNews #TerrorAttack #GlobalNews #BigBreaking














